नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk आगामी 3 दिन बाद रक्षाबंधन का त्यौहार है शहर सहित जिले में बड़ी मात्रा में मावे की मिठाइयों का उठाव होता है एवं कई जगहों पर नकली मावे की खपत भी बढ़ती है, आज शहर के मेघनगर नाके के समीप खाद्य विभाग ने एक टाटा मैजिक गाड़ी को चेक किया तो उसमें तकरीबन 3 क्विंटल 96 किलो मावा मिला, जो जांच करने पर प्रथम दृष्टया नकली प्रतीत हुआ.. जानकारी देते हुए खाद्य निरीक्षक राहुल सिंह अलावा ने बताया कि खवासा के राजेंद्र छगनलाल जैन द्वारा ये मावा जोधपुर से झाबुआ मंगाया गया था, मावे के नकली होने की सूचना प्राप्त होने पर जांच की गई एवं प्रथम दृष्टया मावा नकली प्रतीत हो रहा है, हमने सारा मावा जप्त किया है इस मावे की कीमत तकरीबन 99000 आंकी जा रही है, मावे का सैंपल आगे जांच के लिए भेज रहे हैं उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। Post navigation लोक सेवा केंद्र के कर्मचारियों ने झाबुआ आए सीएम शिवराजसिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन, रखी यह मांगे … श्रावण मास के उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ किया