विपुल पांचाल@ झाबुआ Live जिले में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। यहां आज पांच नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पांच नए मामले मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जिलेवासियों के लिए यह सबसे बड़ी और बुरी खबर है। 5 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। आज सुबह उनकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिली तो सभी के होश उड़ गए और पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। खबर के मुताबिक, अब लगातार बढ़ रहे केसों ने जिला प्रसाशन की मुसीबतों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। जो कोरोना पॉजिटिव शासकीय चालक कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे अब उनके परिवार से 5 लोगो को भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। एम अली, इस अली, एफ अली, एक महिला एस मकरानी को कोरोना पॉजिटिव निकला है वही एक अन्य फेज़ ( सभी के परिवर्तित नाम) की पुनः भेजे गए सेम्पल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल सभी पॉजिटिव लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। अब जिले मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया हैं। यह वाकई पूरे जिले के चिंता की बात है। क्योंकि 40 दिनों से झाबुआ ग्रीन झोन में बना हुआ था, लेकिन अब एक के बाद करकर बड़ रहे कोरोना के मामलों ने ग्रीन झोन से ओरेंज झोन में झाबुआ को खड़ा कर दिया है। Post navigation बहू ने सास के साथ की थी मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण दर्ज बगैर ठहराव प्रस्ताव के हुई वसूली व निर्माण कार्यों का पंच-सरपंच ने मांगा हिसाब