रायपुरिया लवेश स्वर्णकार रायपुरिया थाने के ग्राम घोडाथल का एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हुवा जिसमे महिला दूसरी बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रही है घटना का वीडियो वाइरल हुवा ओर इसकी जानकारी पुलिस को लगने के बाद मामले में संज्ञान लिया गया रायपुरिया थानां प्रभारी कैलाश चौहान मामले की जानकारी के लिए घोडाथल पहुचे और मामला सही पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है । पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी जेता बाई गणावा की रिपोर्ट पर उसकी बहु आरती पति कलसिंह गणावा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है विवाद की वजह घर के बाहर रखे गेंहू के सुखले को घर मे अंदर रखने को लेकर हुवा था फरियादी जेता बाई ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहू आरती को घर के बाहर रखे सुखले को घर मे रखने को कहा था जिससे आँग बबूला हुई बहु ने उनके साथ मारपीट की है। Post navigation सम्पूर्ण लॉक डाउन में कलेक्टर ने इन्हें दी होम डिलवरी के लिए छूट; जारी किया आदेश BIG NEWS OF THE DAY: एक साथ 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस; झाबुआ जिले के लिए सबसे बुरी ख़बर, मचा हड़कंप ..