राजा सरतलिया @ पारा झाबुआ पुलिस कोतवाली के अंतग॔त आने वाली पारा पुलिस चोकी के छोटी बलोला गांव मे एक सदोष मानव वध का मामला सामने आया है .. यहां आज सुबह भतीजे ने घर मे घुसे सांप को मारने के लिए गोली चलाई लेकिन वह गोली अचानक बीच मे आ गये चाचा ( काका ) को लगी ओर मोके पर ही काका की मोत हो गयी .. घटना की सुचना पर झाबुआ टीआई सुरेंद्र सिंह गाडरिया सदलबल मोकै पर पहुंचे ओर मोका मुआयना किया .. टीआई गाडरिया ने झाबुआ लाइव को बताया कि आज सुबह छोटी बलोला गांव मे एक घर मे सांप घुसते हुऐ एक बुजुर्ग महिला ने देखा ओर चिल्लाई .. इस पर युवक मंसुख पिता अंतरसिंह दोडकर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर आया ओर सांप को टारगेट कर गोली चला दी .. उसका गोली चलाना हुआ ओर प्रताप सिंह का अचानक बीच मे आना हुआ नतीजा प्रताप के दाये सीने मे गोली लगी ओर मोके पर ही प्रताप की मोत हो गयी .. इस घटनाक्रम की सुचना मुकामसिंह ने पुलिस को दी .. टीआई गाडरिया ने धारा 304 IPC के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे लेकर बंदूक बरामद कर ली है । Post navigation कोरोना की बढ़ती चेन: झाबुआ-कल्याणपुरा और थांदला में फिर निकले कोरोना के एक-एक मरीज … अब सरकारी डाक्टर भी आये कोरोना की चपेट में; प्रशासन की बड़ी चिंता …