बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी के हाई सेकेंडरी में करीब सात वर्ष से पदस्थ जगदीश चंद्र सोलंकी को आज खरडू बड़ी के हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में संकुल परिवार के शिक्षक गणों ने मिलकर सेवानिवृत्त सोलंकी को फूल माला पहनाकर साल और श्रीफल के साथ अभिनंदन प्रमाण पत्र भेंट कर विदाई दी गई।सेवानिवृत्त सोलंकी ने बताया कि मेरे 42 वर्ष के शिक्षक काल मे मेने बहुत अच्छे से अपना कार्यभार संभाला ऐसे ही आप सभी शिक्षकों को अपने काम से प्यार कर विद्यार्थी के प्रति स्नेह रख उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए तैयार करे।ताकि बच्चे आगे जाकर अपना एवं अपनी स्कूल के साथ साथ अपने शिक्षक का भी नाम रोशन करे। इस कार्यक्रम में उपस्थित रामा ब्लॉक के बीईओ के. एल. परमार, प्रभारी प्राचार्य शंकरदयाल सिरोठिया, स्थापना प्रभारी दिनेश टांक, जनशिक्षक कन्हैया लाल बामनिया,संकुल प्रभारी शंकर राठौड़, सेवानिवृत्त कैलाशचंद्र पाटीदार,मोना मावी, गायत्री खरवड़िया,नीलम माँगरिया,गायत्री पाटीदार एवं समस्त संकुल स्टॉफगण। Post navigation हैंड वाशिंग स्टैंड का किया घटिया निर्माण, 1 वर्ष के भीतर ही निकल गई टाइल्स और नलों की टोटियां, कई जगह बड़े बड़े गड्ढे पहली बारिश में सापन नदी उफान पर आई, दूर होगा पेयजल संकट