जितेन्द्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाने के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में से बैटरियां चोरी हो गई। इसके पहले भी सुनील वाणी आयशर व जगदीश प्रजापत के दो ट्रैक्टर मे से बैटरियां चोरी हुई थी। इसके अलावा विक्की वर्मा ने बताया कल रात मेरे घर के सामने रखे ट्रैक्टर में से भी बैटरी निकालने का मामला सामने आया है। उन्होंने नानपुर पुलिस को सूचना दी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। इससे पहले सोयाबीन के कट्टे चोरी हो गए थे। एक गोडाउन में दीवार में सेंधमारी कर गेंहू भी बड़ी मात्रा में चोरी हो गए थे। Post navigation तेज आंधी नहीं झेल पाया पर्यटन विभाग का संकेतक बोर्ड, नेशनल हाईवे के बीच गिरा दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में चार लोगों की मौत