बामनिया लोकेन्द्र चाणोदिया (झाबुआ) ~ 6 वर्षो बाद घर पंहुचा एक माँ का लाल सुहॉगन का शुहाग पिता का पुत्र घर परिवार सहित सभी साथियो ने मिलकर मनाई खुशिया ! समिस्थ ग्राम नवापाड़ा निवासी हिम्मत पिता नानुराम राणा उम्र 28 वर्ष 6 वर्ष पूर्व लापता हो गया था जो की दिमाग से थोडा कमजोर हे ! भटकते हुवे वह त्रिवेदमपुरम (केरला) चला गया जहा वह समाज सेवी संस्था की निगाह में आया उस समय यह तिन साथी हो गए थे ! तीनो को संस्था ने सुधार गृह में भर्ती कराया ! साथ ही उन पर ओर ध्यान भी रखा ! फिर विधिक सहायता केंद्र के माध्यम से तीनो का पता लगने के बाद जबलपुर हायकोर्ट में रीड दायर की जिस पर माननीय हायकोर्ट ने डी जे उज्जैन को आदेशित किया क्योकि उसमे एक युवक उज्जैन निवासी रमेश जीवाजी गंज का भी था ! जिस पर कोर्ट ने उज्जैन एस पी को तीनो लड़को की सुपर्दगी देने को कहा ! जहाँ से एस पी एम एस वर्मा ने टीम बनाकर भेजा जिसमे हिम्मत द्वारा नवापाड़ा मेघनगर बताया गया जहा कुछ पता नहीं चला जिसके बाद उज्जैन पुलिस बामनिया चोकी पहुची जहाँ समिस्थ गांव नवपाड़ा का होना मालूम पड़ा ! जिस पर पुलिस ने परिजनों जिसमे पत्नी माता पिता को सुचना कर बुलाया परिजनों ने अपने व्यक्ति की पहचान की सारी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस हिम्मत को उसके घर तक छोड़ कर आयी ! पुलिस टीम में सबइंस्पेक्टर हरिज्ञान सिंह , सबइंस्पेक्टर एन एस कनेश , प्रधान आरक्षक केरसिंघ भूरिया , जवान रविराज सिसोदिया , विपिन शर्मा आदि साथ आये थे
Trending
- देवी पुराण का सार हैं जहां नारी को आदर सम्मान दिया जाता हैं वहां स्वयं देवता निवास करते हैं- पंडित योगेश शास्त्री
- किसानों को बड़ी सौगात: माही नहर के विशेष मरम्मत कार्य हेतु 16.68 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
- ईद के त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न
- रीवा की दुःखद घटना के विरोध में पेटलावद जैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- तालाब में नहाने गए 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, शाम को मिला शव
- पम्पावती नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, नहाने गया था युवक
- श्यामला कुंड में 8 वर्षीय बालक तालाब में डूबा, रेस्क्यू जारी
- चंद्रशेखर आजाद नगर बस स्टैंड पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, प्रशासन पर उठे सवाल
- जब व्यक्ति का समय खराब आता हैं तो भगवान चारों तरफ से परीक्षा लेता है-पंडित योगेश शास्त्री
- जोबट में बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के ऑफिस के बाहर “ट्रैफिक का मेला”, पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से रोज लग रहा जाम