आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर थाना आज़ाद नगर में लगातार बाइक से मोबाइल चोरी करने की वारदात बढ़ती जा रही है। शुक्रवार 17 नवंबर को भी एक ऐसी ही घटना हुई। आज़ाद नगर के शंकर मन्दिर रोड़ निवासी पुष्कर बारिया शुक्रवार शाम करीब पौने 8 बजे उपसरपंच की चाय की दुकान पर अपने दोस्तों की राह देख रहा था। वह कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चला रहा था कि अचानक पीछे से एक युवक आया और पुष्कर का मोबाइल छीनकर भागने लगा। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Video-2023-11-20-at-11.34.35-AM.mp4 पुष्कर ने उस युवक का पीछा किया लेकिन चोर का साथी कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था। पुष्कर उसे पकड़ता उससे पहले ही चोर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पुष्कर के पिता हेमन्त बारिया ने बताया कि मोबाइल चोरी कर भागने का आवेदन थाना आज़ाद नगर में दिया है। साथ ही चोर बाइक से आते हुए और मोबाइल छिनकर भागते हुए सीसी टीवी फुटेज में दिखाई दे रहे है। सीसी टीवी में चोर की वीडियो और फोटो साफ दिखाई दे रही है। जिससे पुलिस को चोर को पकड़ने में आसानी होगी। आपको बता दें कि मोबाइल छीन कर भागने की घटना पहली बार नही हुई, इसके पहले भी साई मंदिर दाहोद रोड़ पर एक महिला को मोबाइल से बात करते हुए बाइकर्स छीन कर भागे थे। पुलिस अभी तक बाइक पर सवार मोबाइल चोरो को पकड़ नही पा रही है। Post navigation विधानसभा चुनाव के चलते सीआरपीएफ ने किया फ्लेग मार्च उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षकों ने दिखाया जादू