कांग्रेसियों ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

- Advertisement -

अलीराजपुर |  जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में शनिवार को जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में होली मिलन समारोह एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया | सम्मेलन में कांग्रेसी नेताओ, पदाधिकारीयों , कार्यकर्ता एवं मंडलम-सेक्टर प्रभारीयों ने शिरकत की | सम्मेलन में कांग्रेसी नेताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया | इस अवसर पर अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशरसिंह डावर, नपा अध्यक्ष सेना पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे  | 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने उपस्थितजनों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार अलीराजपुर जिले मे कांग्रेस संगठन की रीति-नीतियों से आम जनों एवं ग्रामीणजनों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना है |   विधायक पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो दलित,गरीब,आदिवासियों के हित के बारे में सोचती है, जबकि भाजपा दलित एवं आदिवासी विरोधी पार्टी है | सम्मेलन को नपा अध्यक्ष सेना पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह डावर, जिला महासचिव सुरपाल अजनार ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया | इस दौरान सम्मेलन मे कांग्रेसी नेताओं ने ढोल-मांदल की थाप जमकर नृत्य किया | पश्चात सह भोज का आयोजन भी किया गया | इस अवसर पर आजाद नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लईक भाई,  जिला पंचायत सदस्य हजरीबाई अजनार, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भूरिया, कांग्रेसी नेता हरीश भाभर, मदन डावर, कमरू अजनार, सानी मकरानी, एडवोकेट हनीफ भाई, चितल पंवार, राहुल परिहार, सोनू वर्मा, इरशाद खान, राजेश जैन,  विशाल अरोड़ा, मयंक सोनी, अश्विन भाई,  भारता भाई, आदिल भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे |