स्वामी विवेकानंद की 157 जन्म वर्षगांठ पर हुआ सूर्य नमस्कार

- Advertisement -

 फिरोज खान@

उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन |
चंद्रशेखर आजाद नगर|स्वामी विवेकानंद की 157 जन्म वर्षगांठ पर नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद नारायण लाल अरोड़ा द्वारा किया गया| इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डीएस सोलंकी,कन्या उमावि प्राचार्य विनोद कोरी, बीआरसी शैलेंद्र डावर, उत्कृष्ट विद्यालय प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह,वरिष्ठ व्याख्याता जीके राठौड़ सहित उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या उमावि व बीईओ कार्यालय स्टाफ व विद्यालयीन छात्र-छात्रा उपस्थित थे| सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी एवं हेमेंद्र गुप्ता, राजेंद्र बैरागी द्वारा करवाया गया| विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक एक साथ सूर्य नमस्कार में एक जैसे ड्रेस कोड भाग लिया| सूर्य नमस्कार के साथ-साथ योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास भी करवाया गया|
इस अवसर पर सूर्य नमस्कार के साथ प्रतिदिन योग के विभिन्न किए जाने वाले आसनों से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी योग प्रशिक्षकों द्वारा दी गई|
कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया| आभार संस्था प्रभारी निलेश शाह द्वारा व्यक्त द्वारा किया गया|

)