विशाल वाणी,चन्द्र शेखर आजाद नगर – विधानसभा निर्वाचन के निर्देश के तहत जनपद पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ वोट फ़ॉर रन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मैराथन दौड़ के माध्यम से मतदाता जारूकता का संदेश देते हुए अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया । उक्त आयोजन जनपद पंचायत प्रांगण से भुराघटा तक प्रातः 7 बजे मेराथन दौड़ आयोजित की गई, जिसमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोज निगम, खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश सिंह, खंड स्रोत समन्वयक शेखर कुलकर्णी व अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा स्कूल के छात्र छात्राए उपस्थित थे। Post navigation बिजली की लुकाछिपी से परेशानी हुए नागरिक शराब भरकर गुजरात जा रहे थे यह तीन वाहन ; इलेक्शन स्क्वाड ने पकडा ; लाखो की शराब बरामद