कारवाई के बाद दल

फिरोज खान @ ब्यूरो चीफ अलीराजपुर

कारवाई के बाद दल

 

चुनावों के दोरान अवैध शराब ओर धन की आवाजाही रोकने के लिए बनाए गये स्पेशल स्क्वाड ने बीती रात अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे तीन वाहनों को पीछा कर बरामद कर लिया .. आजादनगर के सीईओ को दल के प्रमूख सदस्य मनोज निगम ने बताया कि उनकी टीम रात्रि मे रूटीन गश्त पर थी तभी उन्हें काकडबारी के आसपास इन तीन वाहनों की मूवमेंट दिखी जो खेतों ओर पंगडंडियो के सहारे गुजरात जाने की कोशिश मे थे इस दोरान पुलिस की मदद से घेराबंदी कर तीनो वाहनों ( जीपो ) को पकडा गया .. इन वाहनों मे 444 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी जिसकी गुजरात मे कीमत करीब 8 लाख रुपये है । फिलहाल यह तीनो वाहनों सेजावाडा पुलिस चोकी पर खडे करवाये गये है ओर पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *