लवेश स्वण॔कार & पन्नालाल पाटीदार @रायपुरिया

विगत 9 नवंबर को छापरपाडा मे मिली रायपुरिया शराब कंपनी के मैनेजर हनुमंत सिंह उफ॔ उम्मेद सिंह की लाश मामले मे अब रायपुरिया पुलिस ने पीएम रिपोर्ट ओर सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है .. रायपुरिया टीआई कौशल्या चोहान की ओर से एक एफआईआर शराब कंपनी के ही 10 कम॔चारियों के खिलाफ दर्ज की गयी .. इन 10 नामजद आरोपियों मे से 8 को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि जीप लेकर भागने वाले 2 आरोपियों की तलाश जारी है .. इन सभी के खिलाफ आयपीसी की धारा 302 / 201 / 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है जिन लोगो को आरोपी बनाया गया है उनमे शराब कंपनी के मैनेजर हनुमंत उर्फ उमेशसिंह के ये है हत्यारे पुलिस ने दर्ज की एफआईआर संजीत पिता महेश चौहान ; रामसिंह पिता महेश राजपूत ; अमितसिंह पिता प्रसादसिंह राजपूत ; मनीष पिता धनंजय राजपूत ; रितेश पिता समोतसिंह राजपूत ; देवा उर्फ बबन पिता राधेश्याम भारती ; जितेंद्र पिता रामसिंह राजपूत ; शैलेन्द्र पिता राजविंदसिंह राजपूत ; वीरेंद्र पिता रामसिंह चौधरी एंव चंदनसिंह पिता शैलेन्द्र राजपूत सभी हालमुक़ाम वार्ड क्रमांक 12 मनोहरलाल बसेर के मकान में रायपुरिया शामिल है । इनमें से 8 गिरफ्तार हो चुके है जबकि रामसिंह पिता महेश राजपूत एंव अमित सिंह पिता प्रताप सिंह फरार है उनकी तलाश जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *