आरीफ हुसैन
चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। थाना आज़ाद नगर क्षेत्र में पति ने पत्नी को दराती मारी और फरार हो गया।
वालकि बाई पति खेलसिंह कटारिया उम्र (35) निवासी बेहड़वा होली फलिया को घायल अवस्था मे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल आज़ाद नगर लाया गया। प्राथमिक उपचार कर घायल महिला वालकि बाई का खून ज्यादा बहने से अलीराजपर रेफर किया गया जहा पर घायल महिला का इलाज जारी है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है।
