चंद्रशेखर आजाद नगर मैं आज कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉक डाउन अभी भी जारी है। कलेक्टर सुरभि गुप्ता के निर्देश द्वारा रोजमर्रा का सामान खरीदने पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर में अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। वही आजाद नगर सब्जी मार्किट मैंन बाजार में लग रहा था जिससे लोगो की काफ़ी भीड़ एकठ्ठी हो रही थी। इसे एसडीएम महेश बड़ोले ने गम्भीरता से लेते हुए सब्जी मार्केट को आज मंडी ग्राउंड में लगवाया गया। मंडी में एसडीएम महेश बड़ोले, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा, थाना प्रभारी कैलाश बारिया , सीएमओ इकबाल मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई और कहा गया कि आप सभी लोग इस वायरस से लड़ने में अपने-अपने घरों में रहेंगे तो हम इस वायरस से लड़ाई में जल्द ही जीत हासिल करेंगे , कोरोना वायरस से लड़ाई में जन सहयोग से ही जीत मिलेगी आप प्रशासन का सहयोग करें साथ ही मुह पर कपड़ा या मास्क लगाए ओर अपने हाथो को साबुन से धोए या सैनिटाइजर का उपयोग करे। मंडी गेट पर कुछ समाजसेवियों द्वारा सेनिटाइजर से हाथ धुलवाकर मंडी गेट से अंदर आते समय व सामान लेकर गेट के बाहर जाने पर हाथ सेनिटाइजर से धुलवाए जा रहे थे। अधिकारियों ने लोगो से अपील भी की वो सामान लेते समय 3 फिट की दूरी बनाकर रखे। सतर्कता पूर्वक ग्रामीण एवं नगर वासियों के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्थित रूप से सब्जी की दुकानें भी दूरिया बनाकर लगवाई गई तीन 3 फिट कि दूरी पर चिन्हित कर निशान लगाए। ताकि भीड़ इकठ्ठी ना हो और लोगों में व्यवस्था बनी रहे। साथ ही नगर के किराना व्यपारियो द्वारा भी 3 फिट की दूरी पर गोला बनाकर सामान दिया जा रहा है। किराना व्यापारी के नगर अध्यक्ष रितेश मोडिया ने बताया की जिले में प्रशासन ने जो भी निर्देश दिए है हमारे द्वारा उसका बखूबी पालन किया जा रहा है और आगे भी करते रहेंगे आने वाले ग्रामीण व नगर के लोगों को मास्क पहनने व सेनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने की सलाह दी जा रहीं है। व्यापारी संग के नगर अध्यक्ष रितेश मोडिया द्वारा सभी आज़ाद नगर व ग्रामीण के किराना व्यापारीयों को मास्क व सेनिटाइजर दिए गये है।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी अशोक तलेरा व निलेश बरमेचा ने 31 – 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आंगन मिलन सेवा से आंगनवाड़ी केंद्रों में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
