आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9वी एवं 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही संस्था का नवीन शैक्षणिक सत्र भी प्रारंभ हुआ| नवीन शैक्षणिक सत्र-2024-25 अंतर्गत विद्यालय में कक्षा 9वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति में नवीन प्रवेश उत्सव मनाया गया | प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ प्रदान कर संस्था प्राचार्य निलेश शाह,संस्था के वरिष्ठ शिक्षक आनंद ताहेड़,त्रिलोक शर्मा,हेमेन्द्र गुप्ता,आशीष सोनी,मनोज सोनी,राजकुमार मारू,रितुराज सोनी,गिरधारीॆलाल धाकड़,राधेश्याम बिरला शिक्षिका रंजना भाबर,सेवंता कनेश,शीतल मोहनिया द्वारा किया गया| इस अवसर पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को संस्था की गरिमा बनाएं रखने के लिये नियमित,अनुशासन में रहकर अध्ययन करने हेतु निर्देशित किया| इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे| Post navigation दशोरा नागर समाज महिला मंडल आलीराजपूर द्वारा फाग उत्सव मनाया गया जिसको भगवान का आशीर्वाद व कृपा मिल जाए उसके जीवन में कुछ भी असंभव नहीं : पंडित गोपालकृष्ण महाराज