इरशाद खान, बरझर बरझर के राठौड़ी फलिया से गणेशजी की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली पर पेड़ गिर गया। बताया जा रहा है हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सात बालिका दब गई। ग्रामीणेां ने जैसे तैसे उन्हें बाहर निकाला। इनमें से चार को आलीराजपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जबकि एक बालिका गंभीर बताई जा रही हे। दो की हालत ठीक है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस वक्त हादसा हुआ तब तेज बारिश हो रही थी। नाले में बह रहे व्यक्ति को बचाया बरझर में एक और घटना हुई। शाम को हुई तेज बारिश के दौरान बरझर का नाला उफान पर आ गया। इस में बरझर निवासी छीतू मावी बह गया। मावी को बहता देख ग्रामीण ने सतर्कता दिखाई और जैसे तैसे मावी को बचाया। Post navigation आलीराजपुर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, नानपुर थाना क्षेत्र से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गणेश विसर्जन में उमड़े हजारों लोग , पुलिस व्यवस्था रही माकूल