सलमान शेख@ झाबुआ Live पेटलावद। बीती रात एक सरपंच के परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में सरपंच सहित 3 लोग गंभीर घायल हो गए। उनका उपचार सिविल अस्पताल पेटलावद में चल रहा है। घटना रायपुरिया थाना क्षेत्र महुडीपाड़ा गांव की है। यहां के सरपंच सोमली बाई पति भेरू गामड़, सरपंच पति भेरूलाल गामड़ और सरपंच पुत्र भूरालाल गामड़ पर रात में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिनको इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया है। सरपंच के परिवार के सदस्यों को धारदार हथियारों से हमले में सिर में चोट लगी है। घायल परिवार के रिश्तेदारो से मिली जानकारी के अनुसार सात से आठ हथियारों से लैस बदमाशों ने रात एक बजे के लगभग सोते हुए परिवार पर हमला कर दिया। हमले के बाद शोर शराबा होने पर बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है बदमाशों ने घर मे लूटपाट भी की, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला लूटपाट का है या आपसी रंजिश का फिलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है। Post navigation 20वां जश्ने उर्स: उर्स कमेटी की हुई बैठक, सर्वसम्मति से पुनः सलीम शेख बनाए गए सदर, अमजद लाला बने उपसदर … पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: डॉ. एसके महाजन