रितेश गुप्ता@ थांदला विगत दिनों थाना थांदला क्षैत्र अन्तर्गत ग्राम नौगांवा में फरियादी दलसिंह पिता जवा परमार के घर से अज्ञात बदमाशों द्वारा घर की गेलरी में रखे सरिये के बंटल कुल 07 किमती 60000 रूपये के चुराकर ले गये थे जिस पर फरियादी की रिपोर्ट पर थाना थांदला पर अपराध क्रमांक 298/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। उक्त अपराध की पतारशी हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित करने पर थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी नौगांवा द्वारा उक्त अपराध के अज्ञात आरोपी की पतारशी हेतु विश्वसनीय मुखबीर मामुर किये गये जिसमे फरार चल रहा शेष आरोपी पप्पू पिता मोहन चौहान निवासी नौगांवा की पतारसी के विगत् दिनो प्रयास लगातार जारी थे कल दिनांक 21.06.2023 जरिये मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि छोटा गुडा रोड तिराहे पर मंदीर के लोहे की जाली चुराने वाला आरोपी पप्पू पिता मोहन चौहान निवासी नौगांवा का कही जाने के लिये खडा है मुखबीर की उक्त सुचना पर विश्वास कर तुरंत टीम गठित कर पंचान तलब कर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर आरोपी पप्पू चौहान को पकडकर अपराध सदर के बारे मे पुछताछ करते जूर्म करना स्वीकार किया व अपने साथ मकना पिता नेवरा चौहान निवासी नौगांवा के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया था जिस पर आरोपी पप्पू ने चोरी किया गया घटना मे प्रयुक्त एक तार का बण्डल जप्त किया गया । । उक्त सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ तथा अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) थांदला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक कैलाश चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नौगांवा कार्यवाहक सउनि विरेन्द्र चौहान, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 293 दिनेश उईके, , आरक्षक 498 रूपेश मेहता, आरक्षक चम्पालाल की मुख्य भूमिका रही । Post navigation योग दिवस पर संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने किया योगाभ्यास भारी बारिश की संभावना, जानिए कब और कहां