थांदला। जिला कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई।

जिला कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग झाबुआ की थांदला इकाई के पधाधिकारियों को नियुक्ति पत्र आज दिनांक 1/11/2023 को थांदला विधानसभा के विधायक एवं प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया, दाहोद लोकसभा की पूर्व सांसद प्रभा बहन तावियार,चुनाव प्रभारी गुरुप्रसाद अरोरा,मेघनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यामीन शेख, जिला विधि एवं मानव अधिकार विभाग के जिलाध्यक्ष प्रतीक मेहता अधिवक्ता आदि की उपस्थिति में प्रदान किए गए।

जिला विभाग के मार्ग दर्शक मंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता वही आर अरोरा, जितेंद्र जैन, जिलाउपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा,जिला प्रवक्ता श्रीमंत अरोरा,सचिव प्रकाश गणावा , सह संगठन प्रभारी चंदा धामन, इंद्रियास मेड़ा,मोहन वसुनिया, सदस्य चुन्नीलाल अमलियार,निसार शेरानी,मुकेश मुनिया,तन्मय पाठक,शैतान सिंगाड़िया, रूखमल कटारा,राजेश भूरिया आदि की पद पर नियुक्ति की गई। इस अवसर पर विभाग के जिला महासचिव मुकेश बैरागी, सहा. संगठन प्रभारी हेमंत बघेल,सदस्य राजेंद्र भूरिया,आनंद चौहान, सुधीर भाबर,विकास रावत, वीरेंद्र बारिया,मनीष सोनी,मुकेश परमार, बहादुर हटीला ,ग्रामीण सरपंचगण,सम्मानीय कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अन्य नागरिक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर विभाग के जिलाध्यक्ष प्रतीक मेहता द्वारा अपने उद्बोधन में विभाग की कार्यप्रणाली,विधानसभा चुनाव 2023 की कार्यप्रणाली के बारे मे विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कॉंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी वर्तमान विधायक वीर सिंह भूरिया ने विधानसभा चुनाव में मतदान दिनांक 17.11.2023 को सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। सभी का आभार श्री श्रीमंत अरोरा द्वारा व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *