थांदला। विधानसभा निर्वाचन 2023 के नाम निर्देशन फॉर्म लेने की अंतिम तारीख तक किसी प्रत्याशी के द्वारा नाम निर्देशन फॉर्म नहीं लिया गया। इस प्रकार अब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 194 में 9 उम्मीदवार हैं। नाम वापस के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर तरुण जैन द्वारा स्टैंडिंग कमेटी की बैठक ली गई जिसमें सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया था। इस बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रत्याशियों को आचार संहिता का उल्लंघन न करने के साथ ही उम्मीदवारों द्वारा चुनाव में आय व्यय का हिसाब रखने व समय समय पर निर्वाचन में लेखा अधिकारी को हिसाब प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। तथा यह भी बताया गया की मतदान दलों का प्रशिक्षण दिनांक 6 .11.23 से 8 11 23तक होगा. जिसमें मतदान दलों में लगे कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। Post navigation जिला कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनता को मतदान के लिए जागरूक