आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर ग्राम छोटा भावटा मतदान केंद्र पर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की सरकार द्वारा चलाई जा रही केंद्र और प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली योजनाओं का ग्रामीणों को किसी भी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। चाहे वह किसानों को मिलने वाले कपिल धारा के कुएं हो या बोरिंग (ट्यूबेल) आप लोग सचिव के माध्यम से अपने आवेदन करें मैं हरसंभव आपकी मदद करूंगा। उन्होंने कहा योंजनाओ का लाभ दिलवाने में किसी भी हितग्राही को वंचित नही रहने दिया जाएगा। कार्यक्रम में दरियावसिंह पटेल, तड़वी राजू हटिला, कुँवरसिंह हटिला व गणमान्य नाकरिक, महिलाएं व ग्रामीणजन मौजूद रहे। Post navigation सात दिवसीय गौ कथा की भव्य चल समारोह कलश यात्रा के साथ हुई शुरुआत समय पर खाना नहीं देती थी इसलिए पति ने पत्नी की हत्या की थी