चंद्रभान सिंह भदौरिया @ चीफ एडिटर जोबट पुलिस ने आज प्राप्त आवेदनों के आधार पर जोबट के व्यापारी ललित पिता गोवर्धन सोनी निवासी विनोबा मार्ग जोबट के खिलाफ IPC की धारा 420 एंव 406 में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है .. आज पुलिस को जो आवेदन प्राप्त हुए थे उन कुल 19 आवेदकों की शिकायतों को कंपाइल कर जोबट थाने पर एफआईआर दर्ज की गयी है .. बताया जा रहा है कि यह प्रारंभिक धाराएं हैं चुंकि शोषण का शिकार आदिवासी समुदाय के लोग है लिहाजा SC / SC Act के साथ साथ साहुकारी अधिनियम से संबंधित धाराएं बढ़ाई जा सकती है .. अब जोबट थाने में जो भी नये आवेदन आयेंगे वह भी इसी एफआईआर की जांच दायरे में शामिल होंगे ..चर्चा है कि अभी राणापुर / उदयगढ / खट्टाली ओर आजादनगर क्षेत्र के लोग भी शिकायत करना बाकी है .. इसलिए ठगी की राशि एक बड़ा अमाउंट के रूप में सामने आयेगी। Post navigation भाजपा थांदला मंडल ने की बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत चेतना कांड में संलिप्त फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया