आरिफ हुसैन चंद्रशेखर आजाद नगर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद,जिला-आलीराजपूर द्वारा नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन रखा गया। गोष्ठी की शुरुआत में गुरु वंदना के साथ गुरु महिमा का महत्व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष हेमेन्द्र गुप्ता द्वारा बताया गया। गोष्ठी के माध्यम से विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शाहिद शेख,आनंद ताहेड़,त्रिलोक शर्मा,रतन सिंह रावत,मुकेश मंडलोई,शिक्षिका रंजना भाबर,पूजा श्रीवास्तव,राजकुमार मारू,रितुराज सोनी,राधेश्याम बिरला ने भी अपने विचार रखे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला अध्यक्ष हेमेन्द्र गुप्ता ने वर्तमान परिस्थिति में लेखन आवश्यकता व उसकी उपयोगिता पर विस्तृत विचार रखे। Post navigation मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के लिए शिर्डी के लिए आज़ाद नगर से रवाना हुए 12 यात्री मुख्यमंत्री के भांजे-भांजियों को अब तक नहीं मिली गणवेश, रंग बिरंगे कपड़ों में आ रहे स्कूल