श्री राम मंदिर में मनेगा श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक महोत्सव

May

जितेंद्र वाणी, नानपुर

अखिल भारतीय वाणी समाज द्वारा श्री राम मंदिर नानपुर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन समिति के इसमें भक्तों सहित ग्रामीणों से शामिल होने का आह्वान किया है। 

कब क्या होगा

02 अप्रैल 2023 रविवार को ब्लड ग्रुप टेस्ट  प्रात: 10:30 बजे (वाणी समाज भवन नानपुर) में रखा गया है। इसके अलावा भजन संध्या- रात्रि 08:30 बजे (राम चौक नानपुर) में होगी। इसी तरह 03 अप्रैल 2023 सोमवार को भगवान का अभिषेक – प्रात: 08 बजे से (राम मंदिर ) में होगा। इसी दिन विशाल शोभा यात्रा  प्रात: 10:30 बजे (नगर भ्रमण) निकाली जाएगी। श्री श्री 1008 बालीपुर सरकार श्री योगेशनी महाराज का आगमन व महाआरती – दोप. 12:30 होगी। भाडारा प्रसादी- महाआरती पश्चात दोपहर 1 बजे वाणी समाज भवन, नानपुर में होगा।