रीना चौहान प्रदेश महिला कांग्रेस की संगठन मंत्री नियुक्त

0

आलीराजपुर| मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने जिले की जुझारू नेत्री श्रीमती रीना सुरेंद्रसिंह चौहान को प्रदेश महिला कांग्रेस की संगठन मंत्री नियुक्त किया है | संगठन ने आशा की है कि वह पार्टी की रीति नीतियों से महिलाओं सहित आमजनों को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करेंगी | श्रीमती चौहान की नियुक्ति पर अलीराजपुर विधायक  मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह डावर, नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल, कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हजरीबाई अजनार, कांग्रेसी नेता सुरपाल अजनार, खुर्शीद अली दीवान, कमरू अजनार, लईक भाई, कमलेश पचाया, चितल पंवार, सरपंच रमेश रावत, अमान पठान, दिलीप पटेल, सोनू वर्मा, अजहर चंदेरी, ईरफ़ान मंसूरी, मनीष चौहान सहित जिले के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओ ने बधाईयां देकर उनके उज्ववल भविष्य की कामनाएं की है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.