थांदला। बुधवार को करीब 9 बजे अफजल खान व उनकी धर्मपत्नी पवित्र मक्का-मदीना से उमराह कर लौटे। अपने 20 दिनी धार्मिक यात्रा के दौरान अफजल खान पठान व उनकी पत्नी रोशन बी ने देश में अमन, चैन कायम रहे एवं देश में अच्छी बारिश होने के साथ देश में खुशहाली की दुआएँ की। पवित्र मक्का-मदीना की यात्रा से लौटे अफजल खान का इशा की नमाज के बाद सदर हशमतुल्लाह खान एवं मौलाना इस्माइल बरकाती साहब, हाफिज सलीदमुद्दीन ने गुलपोशी कर इस्तकबाल किया तो वहीं धर्मावलंबियों ने खान को गले मिलकर बधाई दी। इसके पश्चात समाजजनों द्वारा जामा मस्जिद के जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर हज वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान,अताउल्लाह खान, नूरजमान पठान, अकील पठान, अमीर जमान पठान, अब्दुल वली पठान, अली पठान ,अकबर खान, अशरफ कादरी समेत समाजजन मौजूद थे।
Trending
- ओंकारेश्वर में पञ्चायतन मंदिर का शिला पूजन: सिंहस्थ से पहले देश भर में निकलेगी ‘एकात्म यात्रा’, सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान
- नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- गणेश मंदिर के सामने रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, एक आरोपी की मौत
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग