महिमा को बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन का अवार्ड मिला

- Advertisement -

आलीराजपुर। न्यूक्लीयर एंड रेडियो केमेस्ट्री इम्पोसियम (न्यूकार) 2023 का आयोजन 1 से 5 मई तक भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर द्वारा बीआरसी मुंबई में किया गया। इसमें आलीराजपुर की महिमा राजेश उपाध्याय ने न्यूट्रॉन इंड्यूस्ड रिएक्शन क्रॉस सेक्शन पर संबोधित किया। उन्होंने इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी साझा की। करीब 8 मिनिट तक महिमा ने उद‌्बोधन दिया। आयोजन में शामिल हुए वैज्ञानिक भी उद्बोधन से प्रभावित हुए। इस पर महिमा को बेस्ट ऑरल प्रेजेंटेशन का अवार्ड मिला। महिमा बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ फिजक्स की छात्रा है।