पेटलावद एसडीएम कार्यालय को सजाया गया, बाहर कुर्सी -टेबल और मतदान बूथ बना कर मतदान करवाया गया। हर कोई आने जाने वाल उत्सकुतावश पूछ रहा था कि आखिर ये क्या हो रहा है, तो उनकी उत्सकुता को रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम हर्षल पंचोली ने आम लोगों को बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश है कि हर रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के बाहर एक मॉडल मतदान केन्द्र बनाकर मतदान के बारे में आमजन को जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जाए तथा प्रति एक व्यक्ति को मतदान की बारीकियों से अवगत करवाया जाए। यह मॉडल मतदान केन्द्र आज से लेकर चुनाव की तिथि यानी 28 नवम्बर तक रहेगा। जिसमे हर कोई मतदान करने का अनुभव प्राप्त कर सकता हैं जिसमे हर व्यक्ति को मतदान की प्रकिया समझ मे आएगी। तथा इस माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस सबंध मे एसडीएम हर्षल पंचोली ने बताया कि मॉडल मतदान केन्द्र मे मतदान कर यदि कोई परेशानी या कोई सवाल किसी व्यक्ति के मन में है तो उसका समाधान हम करेगें मॉडल मतदान केन्द्र सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन लगेगा।
Trending
- मासूम उत्कर्ष को न्याय दिलाने 15 जुलाई को पेटलावद में निकलेगी जन आक्रोश रैली
- राणापुर से आए लहसुन विक्रेता की हाट-बाजार में आकस्मिक मौत
- वर्षा की कामना को लेकर माँ नर्मदा जल कलश पदयात्रा के लिए 25 युवा हुए रवाना
- नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने कार को मारी टक्कर, डेढ़ साल की बच्ची घायल
- मंत्री निर्मला भूरिया ने क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगातें
- बोरी की घटना पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान पहुंचे घटनास्थल
- वन विभाग की टीम ने 11 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू किया
- डोही नदी में तैरती मिली 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में सनसनी
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात
- तड़वी भीला डामोर का रात्रि में हुआ निधन