झाबुआ live के लिए khardu badi से सिराज बंगड़ वाला की रिपोर्ट खरडुबडी ग्राम पंचायत पर कलेक्टर आशीष सक्सेना ,दिल्ली से पधारे अधिकारी, CEO जिला पंचायत जमुना भिड़े, जनपद सीइओ एमएल टाक, सहायक यंत्री विरेन्द्र ढाकी, उप यत्री जीएस अहीर, बीसी गजेंद्र राठौड़, महेश चोहान, पीसीओ अधिकारी हुकम सिंह राजपूत, खरडुबडी के सरपंच पेमसिग डामोर, सचिव करनसिह चौहान, रोजगार सहायक भवरसिंह भूरिया ,रमेश डामोर, पिंटू डामोर, सोबान डामोर, गुलाब सिंह भूरिया आदि मौजूद थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों से पुछा गया की प्रधानमंत्री आवास,शौचालय कितने लोगों ने बनाई दिया। तो सरपंच, सचिव को पुछने पर जिनके बाकी है उन्होंने जल्द पूर्ण करें 2020 तक सभी को प्रधानमंत्री आवास और शौचालय बना देना होगा।अभी जिसके नही बनाया गया है पडोस मे जिसके बने हुऐ ईनके यहां पर जाय और ईनको दस रुपये देना होगा।कलेक्टर ने यहाँ पर प्रधानमंत्री आवास को देखने पहुंचे जहाँ पर रमेश ,कैलाश भूरिया का मकान को देखकर बहुत पंसद हुए जो उनहोने प्रधानमंत्री आवास से जो राशि मिलती है उसे अच्छा मकान जिससे देखकर खुश हुए । ग्रामीणों एव पंचायत ने मांग की, पानी की समस्या बताई गई थी। कलेक्टर ने कहा पंचायत यहाँ पर जमीन देखकर तुरंत कुआँ का काम चालू कर दिया जाय जिससे गामीणों को पानी मिल सके। यहाँ पर नया तालाब बनाया जाएगा जिसे तुरंत काम चालू करवाया जाय। ग्रामीणों ने रखी हायर सेकंडरी स्कूल की मांग कलेक्टर ने बताया कि यहाँ पर पहले कन्या छात्रवास अतिरिक्त कक्ष में करवा सकते हैं परतु जिसकी जिम्मेदारी यहाँ के ग्रामीणों एव ऐसी महिला चाहिए जिस से ईन बालिका की देख भाल करें ।ईस के बाद यहाँ पर कन्या छात्रवास के लिऐ कुछ नये बिलडिंग बनाया जा सकता है कलेक्टर ने एक विकलांग तोलसिग भूरिया से बीडी का बंडल जब्त कर कहा गया कि आज से बीडी का बिलकुल सेवन नहीं करेंगे। कारवेलिया जो सांप पकड़ने के दौरान मौत हुई थी जिसकी औरत ने सहायता की मागँ की कलेक्टर ने उसे कहा गया शासन द्वारा चार लाख मिले है के नही बताया गया कि हा मिले हैं तो फिर आप उस रुपये से जमीन खरीद कर ईस मैं काम करो। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह में होने जा रहा है जिससे नाम लिखा न हो तो गाम पंचायत में लिखे जाऐंगे। 25 मार्च को हैं जिसमें शादी करने वाले दुल्हे को 25हजार रुपये और एक मोबाइल फोन शासन की ओर से दिया जाऐगा। गामीणो को 55हजार रुपये दहेज लेना है अगर जयादा लिया उसके खिलाफ कायवाही की जाएगी। Post navigation दशा पूजन कर महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना मनोहर सेठिया बने बीजेपी के जिलाध्यक्ष ; दोलत भावसार की छुट्टी