फिरोज खान, आलीराजपुर चुनाव की दहलीज पर खड़ी कांग्रेस ने आज अपने संगठन में एक बड़ा बदलाव किया। कांग्रेस के मौजूदा जिलाध्यक्ष केसरसिंह डावर का इस्तीफा कल ले लिया गया है। कुछ महीने पहले ही उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था। आलीराजपुर लाइव से बातचित में केसरसिंह डावर ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने फोन करके इस्तीफा देने को कहा था, उसव वक्त वे फिल्ड में थे। देर शाम को डॉ. विक्रांत भूरिया ने उन्हें झााबुआ बुलाकर इस्तीफा देने को कहा। उन्हें इस्तीफा लिखकर पार्टी को दे दिया है। जिलाध्यक्ष का पद छोड़ दिया है लेकिन पार्टी के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे। वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें खुद इस बात की जानकारी नहीं है कि उनका इस्तीफा क्यों लिया जा रहा है। अभी नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है। Post navigation जीवन में पुण्य कार्य करने के कई तरीके है: समाजसेवी श्री मुकुट चौहान 2 माह पूर्व घटित हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार