आलीराजपुर लाईव के लिये रिजवान खांन की रिपोर्ट।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं म.प्र.
राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 12 दिसम्बर को नेशनल लोक
अदालत का आयोजन सम्पूर्ण भारत देश के साथ-साथ जिला न्यायालय अलीराजपुर एवं जोबट में किया जा रहा है। लोक अदालत का यही है नारा ‘‘न कोई जीता न कोई हारा‘‘ उक्त पंक्ति के चरितार्थ में लोक अदालत का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है, समस्तप्रकार के प्रकरण चाहे दिवानी हो, आपराधिक हो, या राजस्व से संबंधित हो, चाहे न्यायालय मे लंबित हो या न हो, ऐसे सभी राजीनामा योग्य प्रकरणों का अपसी सुलह समझौते के आधार पर निराकरण किया जाता है। जिससे कार्ट कचहरी में चक्कर लगाने से सदा के लिए मुक्ति मिल जाती है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह की ओर से यह अपील की जाती है कि अपने विवादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटाए, समाज में प्रेमपूर्ण माहौल बनाए जाने में सहयोग करें लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करने वाले पक्षकरों को पौधें वितरित किए जावेंगे जो पौधे ‘‘न्याय वृक्ष‘‘ के रूप में पौषित होगें।
Trending
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
- सोलहवे वर्ष गुरू पादुका पूजन व अखंड किर्तन के लिए तैयारियां जोरो पर