आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले के चांदपुर हॉस्टल में एक छात्र की दुखद मृत्यु की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल तत्काल चांदपुर हॉस्टल पहुंचीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं हॉस्टल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। विधायक ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा हॉस्टल में रह रहे अन्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की। मासूम बच्चे की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। विधायक सेना महेश पटेल ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Trending
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप