विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

आज बुधवार सायंकाल 4 बजे कन्या हाई स्कूल परिसर बड़ी खट्टाली में जनपद निधि से स्वीकृत 2 लाख की लागत से बनने वाले स्टेज का भूमि पूजन जनपद अध्यक्ष शकुंतला डुडवे ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ने की इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सरपंच पति भारतसिंह डुडवे जनपद पंचायत जोबट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदर सिंह पटेल, सुल्तान खत्री चैन सिंह डावर आदि थे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य दिलीप कनेश ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी एवं बताया कि इस संस्था के छात्र मेरिट में आते हैं यहां का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहता है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ने कहा कि वास्तव में बड़ी खट्टाली कन्या हाई स्कूल में स्टेज निर्माण की सख्त आवश्यकता थी जिसे जनपद अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जोबट ने स्वीकृति देकर कार्य प्रारंभ किया।
मेहता ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्रीय विधायक सुश्री कलावती भूरिया के अथक प्रयासों से इस संस्था में दो अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत हो चुके हैं। साथ ही हमारा प्रयास होगा कि आगामी सत्र से इस संस्था का उन्नयन कर 11वीं एवं 12वीं जुलाई से प्रारंभ करवाएंगे इस हेतु क्षेत्रीय विधायक कलावती भूरिया निरंतर प्रयासरत है ।मेहता ने क्षेत्रीय विधायक द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदर सिंह पटेल सीओ जोबट ने कहा कि वास्तव में इस संस्था में स्टेज निर्माण की महत्वपूर्ण आवश्यकता होने पर जनपद पंचायत जोबट से 2 लाख की राशि स्वीकृत की जाती है ।साथ ही शीघ्र ही जनपद पंचायत जोबट से इस संस्था को एक माइक सेट क्रय करने हेतु भी राशि जारी की जाएगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शकुंतला डोडवे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। रमेश मेहता विशेष अतिथि सरपंच पति भारत सिंह डोडवे मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदर सिंह पटेल सुल्तान खत्री चेन सिंह डावर मेहताब सिंह आदि का पुष्प हारो से स्वागत किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मदन लड्डा पत्रकार विजय मालवी बिलाल खत्री सहित बड़ी संख्या में छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विनोद परवाल ने किया।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *