वालपुर सरपंच जयपालसिंह खरत को बनाया गया राष्ट्रीय सरपंच संघ (म.प्र.) अलीराजपुर का जिलाध्यक्ष 

- Advertisement -

योगेंद्र राठौड़ सोंडवा 

सोंडवा तहसील मुख्यालय की पंचायत वालपुर के सरपंच एवं भाजपा सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत को राष्ट्रीय सरपंच संघ (मध्य प्रदेश) द्वारा अलीराजपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के समस्त सरपंचों ,भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता द्वारा हर्ष व्यक्त कर श्री खरत को बधाई प्रेषित कि। राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह यादव व प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह तोमर  द्वारा यह दायित्व जयपालसिंह को सौंपा गया । अलीराजपुर लाइव को जयपालसिंह ने बताया है कि उनको सोप गए दायित्व का निर्वाहन सच्ची लगन से करूंगा और सरपंचों के हित में सदा काम करते रहूंगा। आज सोंडवा मुख्यालय पर जयपालसिह खरत का स्वागत किया जाएगा।