तेंदुए ने किया बकरी का शिकार

- Advertisement -

योगेंद्र राठौड़@सोंडवा

सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम दरकली में जंगली जानवर ने एक बकरी का शिकार कर लिया। गांव के बोरीफलिया में रहने वाले वेस्ता पिता रालू ने इसे लेकर एक आवेदन वन विभाग सोंडवा को दिया है। वेस्ता का कहना है घर के बाहर उसकी बकरिया बंधी थी जहां से शुक्रवार रात तेंदुए एक बकरी का शिकार कर ले गया। अगले दिन बकरी का क्षत विक्षत शव जंगल में मिला। वेस्ता ने जानवर की जैसी पहचान बताई है उससे वह तेंदुआ लग रहा है। वेस्ता का कहना है दो से तीन दिन पहले भी उन्होंने क्षेत्र में तेंदुए को देखा था। इसकी सूचना उन्होंने आवेदन देकर वन विभाग में दी है।