सोंडवा की टीम ने भाबरा को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया

- Advertisement -

शिवा रावत

सांसद कप विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता जनपद पंचायत सोंडवा में आयोजित की गई थी। आज भाभरा और सोंडवा के बीच फाइल मैच खेला गया।

सोंडवा टीम के कप्तान खुमान नरगांवा ने टॉस जीतकर प्रथम बेटिंग चुनी और 5 ओवर में भाभरा को 110 रनों का लक्ष्य दिया। सोंडवा टीम ने भाबरा को हरा कर प्रथम पुरस्कार 31000 जीता। सेकंड विजेता भाबर ने 21000 का इनाम प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला फतेह क्लब मैदान अलीराजपुर में रखा गया था। जिसमे सांसद गुमान सिंह डामोर, अलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, सोण्डवा मंडल अध्यक्ष जगपाल खरत, पूर्व जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, अलीराजपुर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर आदि मौजूद रहे।