सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान नाम नही आशीर्वाद मिलता है, किसी अनजान को जब खून मिलता है – वकील सिंह ठकराला

- Advertisement -

पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

नाम नही आशीर्वाद मिलता है, किसी अनजान को जब खून मिलता है। रक्तदान से जब बचती है, किसी की जान,तब दिल को सकून मिलता है।
भाजपा संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी नरेन्द्र सिंह परमार, आकाश डामोर, नानू डांगी, दीपक डावर, अविनाश नायक, करण चौहान, अरविंद अजनार, राजेश कटारा व अल्केश बामनिया ने रक्तदान किया।जिलाध्यक्ष ठकराला ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह भर जनहितार्थ कार्य किये जाएंगे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. के. सी. गुप्ता, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, जयपाल खरत, मोंटी डावर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।