सलमान शेख भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत

- Advertisement -

हरीश राठौड़, पेटलावद
झाबुआ में हुई अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष जुनैद खान ने जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर सेठिया व विधायक निर्मला भूरिया के अनुमोदन एवं सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की। इसी कड़ी में जिला मीडिया प्रभारी पद पर पेटलावद के उभरते युवा पत्रकार और समाजसेवक सलमान शेख को मनोनीत किया गया। शेख के मनोनयन पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट, नपं अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा, नगर मण्डल अध्यक्ष किर्तिश चाणोदिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अनिल मुलेवा, शंकर राठौड़, पार्षद लाला चौधरी, जगदीश जाटव, युवा नेता संजय कहार, महामंत्री सोनू विश्वकर्मा, राहुल शुक्ला, उपाध्यक्ष गजेंद्र नगर, लोकेश मुलेवा, कमलेश भानपुरिया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष करण व्यास, भारतीय मोदी आर्मी जिलाध्यक्ष शेलेन्द्र गोड़, भाजयुमो महामंत्री सूरजसिंह पंवार, तन्मय चतुर्वेदी, अमजद लाला, शानू सिसगर, शाकिर शैख़, अरशद शेख मोइन, खान, यूनुस सिसगर, आरिफ कुरेशी, शोएब शेख़, अमन खान, जावेद कुरेशी सहित कई इष्ट मित्रों एवं परिजनों ने बधाइयां दी है। इसके साथ ही उन्होंने पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य शैलेष दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण सुराणा, इरशाद कुरेशी, मोर्चा जिलाध्यक्ष जुनेद खान, परवेज कुरेशी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियो का आभार माना।बधाइयां देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।