सर्वेश्वर महादेव मंदिर में शरदोत्सव पर गरबा रास का हुआ भव्य आयोजन 

- Advertisement -

पियुष चन्देल, अलीराजपुर

आलीराजपुर के स्थानीय श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  रात 12 बजे चांद की अमृतमयी बूंदों से युक्त दूध वितरित किया गया। भक्तों द्वारा गरबों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। असाड़ा राजपूत समाज  अध्यक्ष राजेश सिंह जे. वाघेला व शिव भजन मंडल अध्यक्ष उमेश वर्मा कछवाहा ने बताया कि युवा व महिलाओं सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भी रास गरबा किया। छोटे बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में गरबा कर सभी का मनमोह लिया। श्रद्धालुओं ने मध्य रात्रि तक जमकर गरबों का आनंद लिया।  मंदिर में आरती के बाद खीर की महाप्रसादी बांटी गई। भगवान कृष्णा व मातारानी के समधुर गरबों की ताल पर आनंद लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। मंदिर समिति अध्यक्ष सावंतसिंह तंवर ने कार्यक्रम में पधारने के लिए सभी का आभार माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमप्रकाश सिंह राठौर, गोविंदसिंह परिहार, एडवोकेट राजेश राठौर, सतीश सिंह भाटी, नारायण सिंह कछवाहा, अश्विनी पंवार, विक्रांतसिंह राठौर, पुजारी राजु शर्मा, विश्वजीत सिंह तंवर, राकेश चौहान, राजेश आर वाघेला, विरेंद्रसिंह वाघेला सहित शिव भजन मंडल व महिला मंडल के सदस्यों सहित समाजजनों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में धर्मेंद्रसिंह राठौर, योगेश सोलंकी, अशोक सिंह सोलंकी, नटवर सिंह सिसोदिया, प्रताप सिंह सिसोदिया, दीपक गेहलोत, लविन्द्र सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, रविन्द्र सिंह गेहलोत, कुलदीप भाटी, सुधीर भाटी, पंकज चंदेल, चितवन गेहलोत, अंजिश वाघेला आदि ने भी सहभागिता की।

 

)