सरपंच-सचिवों की हड़ताल से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान हुआ प्रभावित

May

अलीराजपुर लाइव डेस्क-
मध्यप्रदेश में जारी सरपंच-सचिवों की हड़ताल के चलते ग्राम उदय से भारत उदय अभियान फ्लॉप होता नजर आ रहा है। मात्र कर्मचारी-अधिकारी गांव-गांव पहुंच रहे हैं। गांव में सरपंच-सचिव की हड़ताल के चलते अभियान में भीड़ भी इक_ा नहीं हो पा रही है। अभियान ग्राम उदय है भारत उदय को सफल बनाने के लिए अब विधायक भी अभियान की बैठक लेकर शासन की चल रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे ताकी गरीबों को योजना का लाभ मिल सके। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान मे जोबट विधायक माधौसिंह डावर आज 28 अप्रैल को आजाद नगर की ग्राम पंचायत रिंगोल व काकड़बारी में बैठक लेंगे। 29 को खेरीयामाली, बड़ी करेटी व 30 अप्रैल को गिरधा व बेहड़वा में कर्मचारी व अधिकारी के साथ बैठक लेकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान भी आज शुक्रवार को पांच ग्राम पंचायतों ेकी बैठक में हिस्सा लेंगे। ग्राम पंचायत जवानिया, गिराला, बेसवानी, बड़ी उतावली, पानमवड़ी में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों लाभान्वित करेंगे।