राज सरतलिया, पारा

नगर में शीत कालीन रात्रि प्लास्टिक बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार शाम से हुआ आगाज व्यापारियों के इस क्रिकेट महाकुंभ में कुल 18 टीमें होगी आमने सामने जिसकी शुरुआत शुक्रवार देर शाम स्थानीय बस स्टैंड प्रांगण पर व्यापारी संघ के संरक्षक प्रकाश तलेसरा, चौकी प्रभारी श्याम कुमावत,पत्रकार अशोक बलसोरा,व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन राठौड़,सचिव सौरव कोठारी , उपाध्यक्ष इदरीस अम्बावाला,कोषाध्यक्ष तरुण चौधरी के मुख्य आतिथ्य के साथ दूधिया रोशनी के बीच मैदान में अतिथियों द्वारा क्रिकेट में हाथ आजमाइश व पहले मैच की दोनों टीमो से परिचय के साथ शुरुआत हुई। सकल व्यापारी संघ के मीडिया प्रभारी अंकित चौहान द्वारा जानकारी में बताया की टूर्नामेंट के पहले दिन 6-6 ओवर के 4 मैच कराए गए पहला मैच गली क्रिकेट ओर अपना टाइम आएगा के बीच खेला गया जिसमें अपना टाइम आएगा कि टीम ने विजय हासिल करी वहीं दूसरा मैच नाम चले व यंग एंड यंगर्स के बीच खेला गया जिसमें नाम चले के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए मैच अपने नाम किया वही नाम चले टीम के बल्लेबाज जयदीप चौहान को लगातार 3 छक्के मारने पर पुलिस चौकी पारा द्वारा 1500 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया पूरे टूर्नामेंट में आकर्षक ट्राफियां व पुरस्कार दिए जारहे है इस पूरे टूर्नामेंट का प्रायोजक JK सुपर सीमेंट द्वारा किया जारहा है
पहला इनाम 7777 रुपये ब्रजेन्द्र चुन्नू भैया शर्मा की और से दूसरा इनाम 4444 HDFC बैंक और तीसरा इनाम 2222 रुपये भंडारी ब्रदर्स अतुल भंडारी के द्वारा दिया जाएगा वंही विजेता टीम को फेना डिटर्जेंट अमित जैन की और से 1111 रुपये साथ ही उपहार भी मेन ऑफ द सीरीज 1111 JK सुपर सीमेंट नवकार ट्रेडर्स, बेस्ट बॉलर 1111 व बेस्ट बल्लेबाज को 1111 रुपए जय जिनेन्द्र कलेक्शन रिंकल नाहटा एवं उमेश भटेवरा की और से दिया जारहा है झाबुआ नवकार TVS दिव्य चोपड़ा की और से फेयरप्ले अवार्ड 5100 रुपए पूरे टूर्नामेंट में ईमानदारी व अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को दिया जाएगा वही विजेता व उप विजेता टीम को कोकोकोला हेमंत बसेर की ओर से भी आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा वहीं विजेता टीम को 1111 रुपए श्री कृष्ण ट्रेडर्स रमेश राठौड़ को और से दिया जाएगा। गुरुकृपा स्टोन क्रशर नीलेश कटारा की ओर से विजेता टीम को 2222 रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। 7 स्टार रिटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अशोक बलसोरा की ओर से टूर्नामेंट में बेस्ट कैच व बेस्ट फील्डर को 500-500 रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *