श्री कृष्ण शरणम मम: की धुन के साथ सहयोग कॉलोनी में तुलसी विवाह आयोजन हुआ

May

आलीराजपुर।  देवउठनी ग्यारस पर नगर की सहयोग कॉलोनी में तुलसी विवाह का  कार्यक्रम पूरे विधि विधान के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ।  सहयोग कॉलोनी में तुलसी विवाह आयोजन का यह दसवां वर्ष था।

सहयोग कॉलोनी में तुलसी विवाह के मुख्य यजमान ओम प्रकाश कसेरा व राजेंद्र शर्मा थे। भगवान शालिग्राम की बारात कसेरा परिवार के यहां से शर्मा परिवार के प्रांगण में पहुंची जहां पर  कॉलोनी वासियों की मौजूदगी में धूमधाम से तुलसी विवाह की रस्म अदायगी वैदिक मंत्रोचर के बीच पंडित चंद्रकांत जोशी ने संपन्न करवाई। इस अवसर पर पूरी कॉलोनी को दुल्हन की तरह सजाया गया रंगोली बनाई गई और पूरी कॉलोनी मार्ग पर दीप जलाए गए। कॉलोनी में डीजे की धुन पर धूमधाम के साथ भगवान शालिग्राम जी की बारात निकाली गई जिसमें कॉलोनी वासियों ने भक्ति संगीत पर जमकर नृत्य किया व गरबा प्रस्तुति दी।

आयोजन में सहयोग महिला मंडल की महिलाओं ने भजन कीर्तन किए व तुलसी कुंडे व शालिग्राम जी की मूर्ति के 108 फेरे श्री कृष्ण शरणम मम: की धुन के साथ लगाए। आयोजन को सफल बनाने में  पूजा शर्मा, सृजति पंचोली, गुनगुन शर्मा, तनिष्का पवार व सहयोग महिला मंडल की सुनीता कसेरा, मधु शर्मा प्रतिभा पंचोली, रेखा पवार अनीता शर्मा, कीर्ति गुप्ता, मंजूश्री गुप्ता  सहित आदि महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा। सहयोग कॉलोनी उत्सव समिति के प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में सभी कॉलोनी वासियों का आभार माना।