शीतलहर की वजह से जिले के स्कूलों में 31 दिसंबर तक छुट्टी

- Advertisement -

आलीराजपुर, एजेंसीः शीतलहर की वजह से जिले के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कलेक्टर श्री शेखर वर्मा ने जारी किए। अब स्कूल एक जनवरी से शुरू होंगे। पहले स्कूल क्रिसमस की छुट्टी के बाद 29 दिसंबर से शुरू होने थे।

इस वजह पूरा अंचल शीतलहर की चपेट में है। तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। दिन भर ठंडी हवाओं और कभी बादलों के आगोश की वजह से आम जनजवीन पर ख़ास असर पड़ा है। इसके अलावा तापमान में लगातार गिरावट की वजह से बीमारी की आशंकाएं भी बढ़ती जा रही है।

Cold Weather

अभी मौसम के मिजाज भले ही बिगड़े हुए हो लेकिन इससे फसल पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। यदि अगले एक सप्ताह तक इसी तरह मौसम बना रहा तो पाला गिर सकता है। ऐसे में फिर किसानों को ख़ास सतर्कता बरतनी होगी।