शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के 173 विद्यार्थियों मे से 140 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण ; 68 रहे प्रथम

May

फिरोज खान@अलीराजपु

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चन्द्रशेखर आजादनगर का कक्षा 12 वी का परीक्षा परिणाम शानदार रहा ।प्रारम्भिक 3 माह तक शिक्षकों के स्थानांतरण से उत्पन्न समस्याओं के बावजूद उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार और नगर जनो में खुशी की लहर छा गयी।
173 विद्यार्थियों मे से 140 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है जिसमे से 68 प्रथम 69 द्वितीय औऱ 3 तृतीय रहे हैं।साइंस ग्रुप का परिणाम 94 प्रतिशत रहा साइंस मैथ्स और विज्ञान ग्रुप में कु आरती नगर सिंह ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है 85.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप करने पर बीईओ श्री डूंगर सिंह सोलंकी, डीएलसी श्री राजेन्द्र बैरागी ,कन्या प्राचार्य श्री विनोद कुमार कोरी ,उत्कृष्ट प्राचार्य निलेश शाह, वरिष्ठ शिक्षक शाहिद शेख ,मनोज सोनी,शेखर कुशवाह आदि ने आरती को बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की आरती ने साइंस और टेक्नोलॉजी में रिसर्च करके नगर का नाम रोशन करने की इच्छा व्यक्त की।।