शहर कांग्रेस अध्यक्ष हासीम अली बोहरा का निधन

- Advertisement -

आम्बुआ निवासी मृदुभाषी समाजसेवी कस्बा कांग्रेस अध्यक्ष हासीम अली हकीमुद्दीन बोहरा (55) का अल्प बीमारी से निधन होने की खबर से कस्बे तथा दाऊदी बोहरा जमात में शोक छा गया अपनी चिर परिचित मुस्कान बिखेरने वाले युवा हासीम अली को समाज जनों नाते रिश्तेदारों राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बोहरा कब्रिस्तान में आज 3 मार्च को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम राठौर, विधायक श्रीमती सेना पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, अलीराजपुर के पूर्व विधायक मुकेश पटेल, डॉ. राजेंद्र सिंह राठौर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत, कांग्रेस अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष अमान पठान, सरपंच रमेश रावत उप सरपंच थानसिंह भयडिया, सिराज खान, मुस्लिम सदर चांद मोहम्मद, भारत महेश्वरी, स्वरूप क्षीरसागर, पत्रकार संघ से गोविंद महेश्वरी, जगराम विश्वकर्मा, साजिश शेख, असलम खान, मयंक विश्वकर्मा, हुसैन बोहरा, कस्बा आम्बुआ से ही अनिल खंडेलवाल, गोपाल चौहान, मस्तू बोहरा, दीपक परिहार, नवाब खान, डॉ. बंगाली आदि ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए हासीम अली को श्रद्धा सुमन अर्पित की।