विहिप ने निकाली विशाल कावड़ यात्रा

- Advertisement -

photo-011 photo-009हर-हर बम-बम गूंजा झाबुआ
झाबुआ। विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग द्वारा शहर में सोमवार को दोपहर कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत देवझिरी तीर्थ से हुई, जहां से सभी यात्री हर-हर बम-बम, भोले शंभु-भोलेनाथ के जयघोष लगाते हुए शहर में पहुंचे, जहां उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। राजवाड़ा चैक पर धर्मसभा का आयोजन हुआ।
यात्रा सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे देवझिरी तीर्थ के कुंड से नर्मदा का जल भरकर यात्रा शुरु हुई, सबसे आगे बैंड एवं मंजीरे चल रहे थे। इसके पीछे विहिप का बेनर लिए दो युवाओं के बाद विहिप के धर्मप्रसार विभाग के जिला प्रमुख खुमसिंह महाराज के साथ कई साधु-संतों का दल मौजूद था। इसके पीछे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं अपने सिर पर कलश लिए हुए थे। यात्रा में हजारों की संख्या में कावड़ों में जलकर पुरूषों के साथ युवा एवं छोटे-छोटे बच्चें भी शामिल हुए और उनके द्वारा जमकर जयघोष लगाए गए। यात्रा मोहनपुरा, गड़वाड़ा होते हुए अनास नदी पहुंची।
जगह-जगह किया गया स्वागत
यात्रा अनास नदी से आगे बढ़ते हुए किशनपुरी होते हुए कृषि उपज मंडी प्रांगण में पहुंची। जहां यात्रियों के लिए फरियाली का आयोजन किया गया। यहां पर बचपन बचाओ अंादोलन एवं बाल अधिकार मंच के जिला संयोजक रामप्रसाद वर्मा, अयुब अली सैयद, अखिलेश बाल्यान, जरूभाई डामोर आदि ने यात्रा प्रमुखों को पुष्पमाला पहनाई एवं सभी यात्रियों पर पुष्पवर्षा की की। राजगढ़ नाके पर विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। यहीं पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक शांतिलाल बिलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने खुमसिंह महाराज को श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया।
भारत माता के चित्र पर किया गया माल्यार्पण
जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ। सभा के आरंभ में अतिथि अखिल भारतीय धर्म प्रसार विभाग दिल्ली से आए जुगलकिशोर, प्रांत प्रमुख संजीवसिंह, प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष यशवंत बाफना, उज्जैन से पधारे संत उमानंदजी महाराज, दाहोद से आए नागरजी महाराज, विभाग संगठन मंत्री दीपक मकवाना, प्रांतीय पदाधिकारी इंदरसिंह मोर्य, कैलाश पाटीदार, विहिप के जिला प्रमुख खुमसिंह महाराज आदि द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों का स्वागत विहिप के जिलाध्यक्ष रमेष निनामा, जिला मंत्री राजू निनामा, मुनसिंहभाई, रामा खराड़ी, पल्लू मेड़ा, रामसिंह डामोर आदि द्वारा किया गया। इस दौरान जुगलकिशोर ने कहा कि आज देश में समस्त हिंदुओं को एकजुट कर हिंदुओं की शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है।
बारिश में भी दिखा कावडिय़ों का उत्साह
विहिप धर्मप्रसार द्वारा दोपहर में शहर में निकाली गई कावड़ यात्रा के दौरान जोरदार बारिष भी हुई, लेकिन बारिश के बाद भी कावडिय़ों में उत्साह कम नहींहुआ। राजवाड़ा चौक पर सभी के एकत्रित होने के बाद पूरा राजवाड़ा केशरियामय दिखाई दिया। पुरूषों के साथ महिलाओं एवं बच्चों में भी अपार उत्साह रहा। बारिश के दौरान कई यात्री छातों की ओट में भी बैठे दिखाई दिए। यात्रा को सफल बनाने में विहिप के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।