राहुल गांधी के साथ हुई दमनकारी कार्यवाही की जिला कांग्रेस ने निंदा कर जताया आक्रोश, हाथरस के आरोपीयों को फाँसी देने की मांग की

- Advertisement -

पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गुरुवार दोपहर को उप्र सरकार की दमनकारी नीतियों और पुलसिया कार्यवाही की जिला कांग्रेस कमेटी ओर जिले के दोनो विधायको ने घोर निंदा कर घटना पर आक्रोश जताया। घटना को लेकर जिला कांग्रेस ओर दोनो जनप्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है, कि उप्र हाथरस में हुई शर्मसार घटना में मासूम मनीषा के पीड़ित परिजनों को न्याय देकर आरोपियों के खिलाफ फाँसी की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वही जंगलराज वाले राज्य उप्र में शिघ्र ही राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

राष्ट्रीय नेता का अपमान सहन नही करेंगे

उक्त जानकारी देते हुवे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायकद्वय सुश्री कलावती भूरिया एव मुकेश पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मोदी ओर योगी सरकार के राज में कानून व्यवस्थाए ठप सी हो गई है, देश मे इन दिनों जंगलराज चल रहा है। देश के विभिन्न प्रान्तों में भाजपा सरकारो के इशारों पर खुलेआम गुंडाराज स्थापित हो गया है। देश मे माँ, बहन-बेटियां अब सुरक्षित नही रह गई है। आए दिन देश मे बलात्कार, गैंगरेप ओर हत्या के मामलों में तेजी से व्रद्धि हुई है। नेताओ ने बताया कि हाल ही में उप्र की योगी सरकार के राज में हाथरस में एक शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है, जिसमे आरोपियों ने खुलेआम एक मासूम लडक़ी के साथ बलात्कार कर उसकी जंघन्य हत्या कर दी। मोदी सरकार और उप्र की योगी सरकार के राज में सरेआम गुंडागर्दी चल रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेसी नेता राहुल गांधी गुरुवार को हाथरस में पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेस हाइवे पर उप्र सरकार की शह पर पुलिस ने दमनकारी कार्यवाही करते हुवे राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की करते हुवे अभद्रतापूर्ण व्यवहार कर उनको गिरफ्तार किया है। इतना ही नही पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी भांजी। जिला कांग्रेस कमेटी उप्र सरकार और पुलिस की इस दमनकारी नीतियों की घोर निंदा करती है, और राष्ट्रपति से मांग करते है, कि हाथरस के आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर उन्हें फाँसी की सजा दी जाए। तभी सही मायने में मासूम मनीषा को श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष पटेल ने कहा कि पीड़ित लोगो को न्याय दिलाना कांग्रेस का अधिकार है, हक ओर अधिकार के लिए कांग्रेस सड़को पर उतरकर आंदोलन करेंगी। जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र जेन, पर्वतसिंह राठौर, सैय्यद मम्मा मियां, अनिल थेपड़िया, खुर्शीद दिवान, कमरू अजनार, कैलाश चौहान, पारूसिंह बारिया, मोहन भाई, मदन डावर, भुरू अजनार, उषान गरासिया, बिहारीलाल डावर, सानी मकरानी, रेमंडसिंह बाबा, लईक भाई, नारायण अरोरा, बापू पटेल, सोनू वर्मा, सुरेश सारडा, राजेन्द्र टवली, सुनील डुडवे, सुरेश परिहार, अनूप सोमानी, दिलीप पटेल, जुनेद कुरेशी, अमान पठान, बहादुर भाई, राजू चौहान, भाया भाई, जीतू अजनार, राहुल टकराव, राहुल भयडिया, सुनील भयडिया आदि नेताओ ओर कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के साथ हुवे अभद्र व्यवहार ओर पुलसिया कार्यवाही की घोर निंदा की है। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने दी।