अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट
रामनवमी के पावन पर्व पर श्रीराम नवमी उत्सव समिति द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में महाराष्ट्र के लातुर का अखाड़ा जिसमें शामिल युवतियों ने शानदार करतब दिखाया। वही नासिक के फाइटर ढोल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांधा। यात्रा में राम दरबार की झांकी भी मुख्य आकर्षक का केन्द्र रही। यात्रा के आगे डीजे भी चल रहा था, जिसमें भजनों की प्रस्तुति पर युवा जन भगवा ध्वज लेकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के चलते संपूर्ण वातावरण धर्ममय नजर आया। यात्रा के पीछे भगवान की चलित झांकी भी थी। वहीं एक ट्रेक्टर में संत लोग बैठे हुए थे। शोभायात्रा बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई बहारपुरा स्थित रामदास हनुमान मंदिर पहुंची। जहां पर भगवान राम की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।
हैरतंगेज करतब दिखाए-
शोभायात्रा में शामिल महाराष्ट्र के लातुर की युवती कलाकारों द्वारा हैरतंगेज प्रस्तुति दी गई। यात्रा जिन मार्गो से निकली वहां पर कलाकरों द्वारा उन मार्गो पर अपनी प्रस्तुति दी गई। कलाकारों की प्रस्तुति देख नगरवासी दंग रह गए। इस दौरान कलाकारों द्वारा अनेक प्रस्तुतिया दी गई। अखाड़े में करीब 40 युवतियां शामिल थी।
फाइटरों ने बांधा समां-
शोभायात्रा में नासिक के फाइटर ढोल प्रमुख चौराहे पर शानदार प्रस्तुति देते हुए चल रहे थे। फाइटर में करीब 40 लोग शामिल थे। जो एक जैसे कपड़े पहने हुए थे। फायटर ढोल के कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति ने शोभायात्रा में समा बांध दिया। इस दौरान उज्जैन के 2 कलाकारों ने तोप का प्रदर्शन किया। तोप के अंदर रस्सी बम रखकर उसमें पुष्प रखकर आसमान में छोड़ी गई।
रामदरबार की टोली रही आकर्षक का केन्द्र-
यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के साथ वानर सेना की वेशभूषा में शामिल कलाकार यात्रा की शोभा बढ़ाते हुए चल रहे थे। प्रमुख चैराहे पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुति भी दी गई। जो कि आकर्षक का केन्द्र रही। शोभायात्रा में प्रस्तुति दे रहे कलाकारों को देखने के लिए पूर नगर उमड़ता दिखा।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न