रंजन बने अलीराजपुर विकास खण्ड के मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष

- Advertisement -

फिरोज खान, अलीराजपुर

शासन से मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संगठन ने ब्लाक अध्यक्ष का चयन फतेह क्लब ग्राउंड अलीराजपुर में कार्यकारिणी का गठन किया गया। मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र खोगल के मार्ग दर्शन में आलीराजपुर जिले के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह डावर की अध्यक्षता में विकास खण्ड आलीराजपुर में मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपस्थित कर्मचारीयो की सहमति से आलीराजपुर में ब्लाक अध्यक्ष के रूप रंजनसिह जमरा को सर्वसहमति से चुना गया। ब्लॉ्क मध्य-प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संगठन के चयन में मुख्य अतिथि के रूप मे जिला कांग्रेस कर्मचारी के संगठन के अध्यक्ष शेलेन्द्र्सिंह डावर तथा अन्य उपस्थित कर्मचारी थानसिंह रावत, प्रेमसिंह चौहान, शेखर झिलवे, नितेश पंवार, राकेश चंगौड़ , अमनसिंह  डुडवे, खुमान सिंह चौहान, अभिषेक डावर आदि उपस्थित रहे। ब्लॉक के अध्यक्ष ने कहा है कि मुझे जो भी दायित्व सौंपा है वो बहुत अच्छे से निर्वाहन करना पहली प्राथमिकता समस्त कर्मचारियों की समय पर हल कराना, जिले के अध्यक्ष शेलेन्द्र डावर ने कहा है कि ब्लॉक् की समस्या का निराकरण समय सीमा में प्राथमिकता से किया जावेगा ।